आगरा जिले के बाह विकास खंड के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट कलींजर के जर्जर भवन का बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने जर्जर स्कूल भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू किया है। कलींजर के स्कूल भवन की छत टपकने लगी थी। दीवारें दरक गई थी।