आगरा के फतेहपुर सीकरी के नगला सराय के ग्राम नगला वंजारा में शुक्रवार दोपहर खेत पर जा रही महिला के कान से बाइक सवार कुंडल खींच कर भाग निकला। महिला के कान में चोट आयी है। नगला बंजारा निवासी गंभीर सिंह की पत्नी बबीता ने पुलिस को बताया कि 25 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वह खेतों की ओर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर आए एक व्यक्ति ने उनके कान से कुंडल खींचकर भाग गया। कुंडल खींचने से उनके कान में चोट लग गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने बाइक सवार की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया मामले की जानकारी मिली है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।