फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:अचानक ब्रेक लगाने पर टेंपो से टकराई बाइक, युवक की मौत

आगरा के पिढ़ाैरा थाना क्षेत्र के गांव खुटेना निवासी एक 25 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार रात मथुरा में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की माैत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हुआ है। परिजन के अनुसार, शेर सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह रात करीब नौ बजे दिल्ली से बाइक पर भाई सत्यवीर के साथ घर लौट रहा था। मथुरा में हाईवे पर सुंदरम हॉस्पिटल के पास ओवरटेक करते समय आगे चल रहे टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बाइक टेंपो से टकरा गई। दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यवीर का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचने पर परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। शेर सिंह की मौत से पत्नी पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो बेटे कार्तिक (6) और हर्ष (2) को छोड़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें