आगरा के बाह में पूर्व माध्यमिक विद्यालय (कंपोजिट) सिलपौली के प्रधानाध्यापक अजय हिमकर की ओर से बाह थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह 7.40 बजे करीब उन्होंने विद्यालय खोला, तो स्मार्ट क्लास का ताला टूटा मिला। इन्वर्टर, बैटरी गायब थे। डायल करने पर 112 पुलिस मौके पर आई और जांच की। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बाह पुलिस ने सुरागरसी शुरू कर दी है।