आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेशीय सबजूनियर बालक-बालिका जिमनास्टिक प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 11 मंडलों सहित स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और आगरा छात्रावास की 13 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।