आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा। इनमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।