फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीट यूजी में एमबीबीएस-बीडीएस की 200 सीटों पर हुआ प्रवेश

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी में एमबीबीएस और बीडीएस की 200 सीटों पर प्रवेश हो गया है। शनिवार को काउंसिलिंग का अंतिम दिन है। अभी 41 सीटें रिक्त हैं। नीट यूजी के काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर ने बताया कि एसएन मेडिकल, फिरोजाबाद के एफएच मेडिकल कॉलेज, मथुरा के कांति देवी मेडिकल कॉलेज, कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज, आरएसएस मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस और बीडीएस की 241 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें 200 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग में छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन और स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है। शनिवार के बाद छात्रों को प्रवेश का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें