फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जूता कारीगर ने फंदे पर लटककर दी जान।

मलपुरा। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद में शुक्रवार सुबह किराए के मकान में एक जूता कारीगर ने फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र निवासी वीरेश पुत्र दरियाव सिंह(28) गांव बाद स्थित जूता फैक्ट्री में कारीगर था। वह गांव में प्रकाश सिंह के मकान में पत्नी के साथ किराए पर रहता था,बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम वह गेट के पास चारपाई पर सोया था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी की आंख खुली तो वह चारपाई पर नहीं मिला तलाश करने पर खाली पड़े कमरे में वीरेश का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। शव देखकर पत्नी चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।घटना के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें