फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 31 फीट के गोवर्धन महाराज, 400 किलो गोबर से सजी भव्य आकृति

आगरा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर नवीन गल्ला मंडी में गोवर्धन सेवा समिति की ओर से 31 फीट ऊंचे गोवर्धन जी महाराज की भव्य आकृति तैयार की गई। करीब 400 किलो गोबर से बनाई गई इस आकृति को देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं पहुंचे। समिति की ओर से पिछले 15 वर्षों से खेतों में गोवर्धन महाराज की आकृति बनाने की परंपरा निभाई जा रही है। समिति अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि आयोजन के बाद गोबर को यमुना में प्रवाहित नहीं किया जाएगा। गोवर्धन महाराज की आकृति में इस्तेमाल गोबर को श्रद्धालु और किसान अपने-अपने खेतों में खाद के रूप में इस्तेमाल करेंगे। इससे धार्मिक परंपरा के साथ यमुना को प्रदूषण से बचाने का संदेश भी दिया जा रहा है। समिति के कोषाध्यक्ष डॉ एसएस यादव ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भजन, धार्मिक प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें