आगरा में जैतपुर पुलिस ने मंगलवार शाम को गढ़ी प्रतापपुरा और कूकापुर गांव के बीच बीहड़ क्षेत्र में एक बंद पड़े स्कूल की कोठरी में चल रहे जुआ फड़ पर छापा मारकर 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4.80 लाख रुपये नकद, 2 कार और 6 बाइकें भी जब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से जुआ फड़ की सूचना मिलने पर जाल बिछाया था। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। इस दौरान कुछ जुआरियों के जूते-चप्पल छूट गए। कुछ जुआरियों के सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों से हाथापाई की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। पकड़े गए जुआरियों से पूछताछ की जा रही है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि जैतपुर पुलिस ने छापा मार कर 20 जुआरी पकड़े हैं। 4.80 लाख रुपये, 2 कार, 6 बाइकें बरामद हुई हैं। हाथापाई होने की चर्चाएं बेबुनियाद हैं। कोई सच्चाई नहीं है।