आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में हड्डी रोग के 18 मरीजों की जांच की गई। दो मरीजों के घुटने खराब मिले। इनका लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराया जाएगा। डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों की जांच कर बचाव के बारे में बताया। डॉ. अनिल कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी भी की। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि केंद्र पर निशुल्क फिजियोथेरेपी और दिव्यांगों के लिए जयपुर फुट की निशुल्क सुविधा है। शिविर में ममता जैन, पूर्वा जैन, आशीष जैन, कविता जैन, रामनरेश यादव, अंशु जैन आदि का योगदान रहा।