फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विकसित होंगे 10 नए वेटलैंड, पर्यटन-हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

आगरा। वन विभाग जिले में 10 और वेटलैंड विकसित करने जा रहा है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वेटलैंड बनने से हरियाली विकसित होने के साथ जलस्तर और पर्यावरण में भी सुधार होगा। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जैव विविधता को बढ़ावा देनेे के लिए वन विभाग की टीम ने कई स्थानों को वेटलैंड के तौर पर विकसित करने के लिए सर्वे किया है। इसमें किरावली ब्लॉक के सबसे ज्यादा छह गांव हैं। एत्मादपुर और खेरागढ़ क्षेत्र के दो-दो गांवों को चिह्नित किया गया है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि 10 नए वेटलैंड के लिए राजस्व समेत अन्य रिकॉर्ड जुटाए हैं। शासन को प्रस्ताव भेज चुके हैं। बैठक कर कार्ययोजना भी बन गई है। सदर में अंगूठी और खेरागढ़ में नया ग्राम को वेटलैंड के रूप में विकसित करने का काम पहले से ही जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें