गूगल ने प्ले स्टोर से 11 एप्स को डिलीट कर दिया है। ये एप्स जोकर मैलवेयर से प्रभावित हैं, जिसे गूगल 2017 से ट्रैक कर रहा था। यह नया अपडेटेड जोकर मैलवेयर डिवाइस में कई और मैलवेयर डाउनलोड कर सकता है, जो बदले में यूज़र के परमिशन के बिना उसे प्रीमियम सर्विस का मेंबर बना देता है।