Micromax IN 2c vs Infinix Smart 6: आठ हजार रुपये में कौन है बेस्ट स्मार्टफोन?

इस सप्ताह भारत में 8,000 रुपये से कम कीमत में दो स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। इनमें से पहला फोन माइक्रोमैक्स का Micromax IN 2c है और दूसरा इनफिनिक्स का Infinix Smart 6 है। इन दोनों फोन की कीमत 7,499 है। इनमें से एक फोन में प्योर एंड्रॉयड मिलता है, जबकि दूसरे में कस्टमाइज एंड्रॉयड मिलता है। आज की इस रिपोर्ट में हम यही जानेंगे कि इन दोनों फोन में आपके लिए बेस्ट कौन-सा है।