फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी में दिखा गोवा का रंग, शिमला में विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन शुरू

राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार से विंटर ट्रैवल एग्जीबिशन का आगाज हो गया। ट्रैवल एंड टूरिज्म बाजार (टीटीबी) आरआईएएम की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में इस बार गोवा मुख्य आकर्षण रहा। प्रदर्शनी का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम पर्यटन में टिकाऊ विकास रखी गई है। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण, जिम्मेदार पर्यटन और पर्यटन उद्योग की भविष्य की चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा की। चर्चा में आरकेएमवी कॉलेज के टूरिज्म प्रोफेसर श्रीकांत ने पर्यटन के संरक्षण और जिम्मेदारियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने पर्यटन के विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रदर्शनी में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। यहां लोगों को हिमाचल की पहाड़ियों के बीच गोवा के समुद्री तटों, पुर्तगाली वास्तुकला, तटीय संस्कृति और खान-पान की झलक देखने को मिल रही है। गोवा की संस्कृति और पर्यटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इससे पर्यटकों को देश के विभिन्न पर्यटन स्थलों, उनकी विशेषताओं और यात्रा संभावनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें