फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के रिज मैदान पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, खिली धूप के बीच आइसक्रीम और खूबसूरत वादियों का लिया आनंद

राजधानी शिमला में वीरवार को खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। साफ मौसम का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक रिज मैदान पहुंचे। सुबह से ही यहां सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई और दिन चढ़ने के साथ रिज मैदान पर रौनक बढ़ती गई। धूप खिलने के बाद पर्यटकों ने खुले आसमान के नीचे बैठकर धूप सेंकी और ठंडी आइसक्रीम का आनंद लिया। इसके साथ ही सैलानियों ने शिमला की खूबसूरत वादियों को निहारा और अपने यादगार पलों को कैमरों में कैद किया। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों रिज मैदान और मालरोड पर दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। सैलानी यहां घूमते-फिरते नजर आए और सुहावने मौसम का भरपूर आनंद उठाया। कई पर्यटकों ने खूबसूरत नजारों के बीच तस्वीरें खिंचवाईं। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी खिली धूप का आनंद लिया। मौसम साफ रहने से शहर में दिनभर खुशनुमा माहौल बना रहा और पर्यटन स्थलों पर रौनक देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें