दिवाली के त्योहार पर नाज चौक फूलों की सुगंध से महक उठा। यहां स्थानीय लोगों ने फूलों की दुकानें सजाई हैं, जहां गेंदे के फूल, गुलदस्ते और मालाओं की जमकर बिक्री हो रही है। शोघी से आए फूल विक्रेता हर वर्ष दिवाली से दो दिन पहले यहां दुकानें लगाते हैं। लोगों को ताजे और स्थानीय फूल खूब पसंद आ रहे हैं। विक्रेताओं ने फूलों की कीमत 50 से 200 रुपये तक रखी है। फूल विक्रेताओं का कहना है कि हर साल दिवाली पर अच्छी बिक्री होती है। इस बार भी लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्थानीय फूलों की मांग बढ़ने से उन्हें भी अच्छा लाभ मिल रहा है।