हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया। घटना करीब 8:30 बजे समरहिल चौकी के पास हुई। मारपीट में दो छात्रों के घायल होने की सूचना है। इनमें एक छात्र के सिर में चोट बताई जा रही है। दोनों छात्र संगठनों ने मामले में पुलिस शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं घटना के बाद माैके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्यूआरटी ने मोर्चा संभाल लिया है। माैके पर माहाैल तनावपूर्ण बना रहा।