फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर: शादी में गया परिवार, पीछे से पड़ोसी के दामाद ने उड़ाए 15 लाख के जेवर-नकदी; तीन घंटे में पुलिस ने दबोचा

Wed, 18 Nov 2026 08:54 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा कर दिया। बैराथल कलां गांव में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान पड़ोसी के दामाद ने सूने मकान में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। शादी में गया था पूरा परिवार
खींवसर थाना पुलिस के अनुसार, परिवादी हीरासिंह पुत्र रूपसिंह निवासी बैराथल कलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 नवंबर की रात करीब 9 बजे वह अपने परिवार के साथ आकला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11:30 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर अलमारी टूटी हुई मिली। उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थे। परिवादी के मुताबिक, चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 14.50 से 15 लाख रुपये है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पढे़ं: शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी ने दर्ज की एफआईआर, पत्नी के नाम पर खरीदे थे 64 विला और कॉटेज ससुर के घर की छत से होकर घुसा आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने सूने मकान को निशाना बनाया। वह अपने ससुर के घर की छत के रास्ते परिवादी के घर में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान देवीसिंह पुत्र सवाईसिंह राजपूत (30) निवासी मुंडना, थाना पीपाड़ शहर, जिला जोधपुर ग्रामीण के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और दूसरी जगह जाने की तैयारी करने लगा। इसके बाद वह बैरथल बस स्टैंड पहुंचकर बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया। तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
खींवसर थाना अधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। महज तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के आभूषण और नकदी बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें