फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 'चुनाव हारते ही निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाता है विपक्ष', गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार

Tue, 13 Oct 2026 06:47 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता, स्थायित्व और विश्वसनीयता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। पिछले कुछ वर्षों में, विशेषकर 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद विपक्षी दलों द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति चिंताजनक है। राजनीतिक हितों के लिए संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास देश के लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मंगलवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और सरकार से जुड़ी संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है। उन्होंने कहा कि देश में कई दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस और उसके नेतृत्व को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर संदेह जताना उचित नहीं है। एसआईआर पर विपक्ष के रुख को बताया चयनात्मक
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर शेखावत ने विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंजाब और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विपक्ष जिस तरह चुनावी प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाता, उसी तरह पश्चिम बंगाल में चुनावी परिणामों के बाद भी सवाल उठाने से बचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव में जीत मिलने पर प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाती, लेकिन हारने पर निर्वाचन प्रक्रिया पर संदेह जताने लगती है। लोकतंत्र में राजनीतिक सुविधा के अनुसार चुनावी परिणामों को स्वीकार करना या उन पर सवाल उठाना उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: बॉर्डर पर ड्रोन से गिराई हथियार व आरडीएक्स की खेप, कारतूस बरामद; पंजाब के दो युवक पकड़े गए अतर सिंह भड़ाना प्रकरण को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना से जुड़े मारपीट और हत्या के मामले पर शेखावत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। भड़ाना पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता रहे हैं तथा उनके साथ उनके व्यक्तिगत संबंध भी रहे हैं। किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की हिंसा और अराजकता गंभीर मामला है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा
आगामी पंचायत चुनावों को लेकर शेखावत ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें