फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदी: अशोक चांदना फिर कर गए विवादित टिप्पणी, सीएम को भाजपा में कांग्रेस का एजेंट बताया, वीडियो वायरल

Sat, 07 Nov 2026 04:28 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

हिंडोली से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक चांदना एक बार फिर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। बूंदी जिले के सथूर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चांदना ने मुख्यमंत्री के खिलाफ तीखे और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सभा को संबोधित करते हुए अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भाजपा में कांग्रेस का एजेंट तक बता दिया। उन्होंने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री बोलते हैं, कांग्रेस को फायदा होता है। चांदना ने तंज कसते हुए कहा कि कभी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रद्धांजलि देने की बात करते हैं तो कभी किसानों को लेकर कहते हैं कि वे 25 दिन ही काम कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: राजस्थान: रोडवेज को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 653 करोड़ रुपये का मुआवजा देने वाला अवार्ड रद्द बरकरार

चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐसे बयानों से कांग्रेस को फायदा पहुंचता है। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करते हुए यहां तक कह दिया कि लगता है वे भांग के नशे में रहते हैं, उन्हें कुछ पता ही नहीं है। उन्हें तो केवल घी की पूड़ी खानी है और मस्त रहना है। चांदना ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा वे पूर्व मुख्यमंत्री ही रह जाएंगे, इससे बुरा क्या हो सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता के हितों को लेकर भी कटाक्ष किया।

गौरतलब है कि अशोक चांदना इससे पहले भी बूंदी के आजाद पार्क में आयोजित किसान रैली के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। अब सथूर की चुनावी सभा में दिया गया उनका नया बयान एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें