फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: किसान आंदोलन स्थल पर सफाई व्यवस्था बदहाल, टॉयलेट की सुविधा भी नहीं, परेशान हो रहे किसान

शाहिल शर्मा Updated Wed, 02 Sep 2026 04:23 PM IST

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में अपनी मांगों को लेकर जुटे किसानों को अब मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन स्थल पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। वहीं, किसानों के लिए पर्याप्त टॉयलेट की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इससे यहां कई दिनों से डटे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आंदोलन में पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से किसान पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान रात के समय भी आंदोलन स्थल पर रुक रहे हैं। ऐसे में साफ-सफाई और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाओं की आवश्यकता और बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि आंदोलन स्थल पर रोजाना काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके अनुपात में सफाई और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि कई दिनों से आंदोलन स्थल पर रहने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। आसपास गंदगी जमा होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन जारी है, लेकिन प्रशासन को आंदोलन स्थल पर सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की भी व्यवस्था करनी चाहिए। किसान करनेल सिंह ने कहा कि टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सुबह के समय किसानों को शौचालय के लिए दूर जाना पड़ता है। इससे बुजुर्ग किसानों और महिलाओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसान मिथू सिंह ने कहा कि आंदोलन स्थल पर सफाई कर्मचारियों की नियमित व्यवस्था होनी चाहिए। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द सफाई करवाई जाए और पर्याप्त संख्या में अस्थायी टॉयलेट लगाए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें