फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में किसानों का मोर्चा, जमीन पर सोकर गुजारी रात

Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 08:20 AM IST

अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का संघर्ष जारी है। मंगलवार को किसानों ने खुले आसमान के नीचे जमीन पर सोकर रात गुजारी। रातभर धरना स्थल पर किसानों की मौजूदगी बनी रही। सुविधाओं के अभाव और मौसम की चुनौती के बावजूद किसानों के हौसले में कोई कमी नहीं आई। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुना जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। बिजली कटने पर फेज-11 में लगाया जाम, एक घंटे वाहन फंसे वहीं मंगलवार रात प्रशासन द्वारा धरना स्थल की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में किसानों ने फेज-11 में सड़क जाम कर दिया। इस जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बंद होने से किसान नाराज हो गए। उन्होंने इसके विरोध में फेज-11 में सड़क पर जाम लगा दिया। अचानक जाम लगने से आसपास के मार्गों पर भी दबाव बढ़ा। कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। मोगा के किसानों समिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह और इंदरजीत सिंह ने इसे अनुचित बताया। करीब एक घंटे बाद प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली दोबारा शुरू होने के दस मिनट बाद किसानों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें