फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सड़क पर पड़े सीवरेज पाइप से टकराई बाइक, 17 साल के हरमनवीर की माैत

जालंधर के थाना गोराया के अंतर्गत आते गांव ढेसियां काहना के 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरमनवीर सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी गांव ढेसियां काहना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरमनवीर सिंह मोटरसाइकिल पर गोराया से अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव संग ढेसियां के पास पहुंचा तो सड़क के बीचोंबीच रखे सीवरेज पाइपों से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लुधियाना रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना पर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के हलका इंचार्ज भाई दविंदर सिंह खालसा ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना है। एक कथित लापरवाही के कारण मासूम की जान चली गई और उसके माता-पिता को जिंदगी भर का दुख सहना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के बीच रखे सीवरेज पाइपों पर न तो कोई लाइट लगाई गई थी और न ही रिफ्लेक्टर या चेतावनी के लिए स्टीकर लगाए गए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि सीवरेज पाइप सड़क के बीचोंबीच क्यों रखे गए और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम क्यों नहीं किए गए? भाई खालसा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की भी मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें