फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 ग्राम हेरोइन और .32 बोर पिस्तौल समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, महिला तस्कर भी शामिल

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 275 ग्राम हेरोइन, एक .32 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर को इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम नशा तस्करों की तलाश में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला को रोककर उसकी एक्टिवा की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक्टिवा से 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान कोमल पत्नी मनदीप, निवासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में मुकदमा नंबर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने काले रंग की एक्टिवा नंबर पीबी08-एफएम-7865 भी कब्जे में ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इनमें थाना डिवीजन नंबर-7 में मुकदमा नंबर 193/2023 और थाना सदर में मुकदमा नंबर 76/2023 शामिल हैं। दूसरी कार्रवाई में 13 नवंबर 2026 को एस आई मनजिंदर सिंह इंचार्ज स्पेशल सेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को काबू किया। उसकी पहचान सनी शेरगिल पुत्र फकीर चंद, निवासी गांव बंबियांवाल, थाना सदर, जिला जालंधर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान युवक की बाईं कमर से बिना लाइसेंस का एक .32 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से हथियार के स्रोत और अन्य संभावित कड़ियों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें