फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलजीत दोसांझ का घर समझ दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

जालंधर के दोसांझ कलां गांव में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर पड़ोसी के घर पर खालिस्तानी नारे लिखने का मामला सामने आया है।  दिलजीत के पड़ोसी मुख्तियार के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 4-5 लोग मुंह ढककर दीवार पर स्प्रे से कुछ लिख रहे थे। स्प्रे की गंध आने पर उनकी नींद खुली और उन्होंने लोगों को डांटा, जिसके बाद वे मौके से भाग गए। मुख्तियार ने बताया कि सुबह दीवार देखने पर उस पर ‘खालिस्तान’ से जुड़े नारे लिखे मिले और नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम भी लिखा था। उनका कहना है कि संभवत: आरोपियों को यह पता नहीं था कि यह घर दिलजीत दोसांझ का नहीं है।  उन्होंने बताया कि दीवार खराब होने से उन्हें करीब 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, जिस घर की दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह मुख्तियार का है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के संबंध में पूरी स्थिति सीसीटीवी जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही गई है। दिलजीत दोसांझ का ‘रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026’ 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने वाला है। टूर के तहत कई प्रमुख शहरों में उनके कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें