मशहूर पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और जसवीर जस्सी जालंधर पहुंचे। उन्होंने स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के बेटे विदित औलख की मौत पर दुख साझा किया। हनी सिंह ने कल पोस्ट कर कहा था कि उन्होंने अपना भतीजा को दिया। दिनेश औलख हनी सिंह के गले लग कर रोए। वहीं, पंजाबी गायक जसवीर जस्सी ने कहा कि बच्चों का जाना सबसे बड़ा दुख है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें फोन कर दुख व्यक्त कर रहे हैं। मैंने दिनेश औलख के साथ काम किया है और उनके बेटे विदित औलख को अच्छे से जानता था। अचानक हुई इस घटना से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परमात्मा से अरदास है कि परिवार को दुख सहन की शक्ति दे क्योंकि बेटे की मौत कभी भुलाई नहीं जा सकती।