फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियां खास रेलवे स्टेशन के सुपरिंटेंडेंट ने गार्ड के सिर पर मारा डंडा, वीडियो वायरल

जालंधर जिले के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संचालन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत ने ट्रेन मैनेजर (गार्ड) रवि के सिर पर डंडे से हमला कर दिया।  घटना के दौरान ट्रेन मैनेजर के हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए फिरोजपुर रेल मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को तलब किया है। वहीं, जीआरपी ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू जा रही ईंधन से भरी बीटीपीएन ट्रेन सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना करने या रोकने को लेकर स्पष्ट निर्देश नहीं मिल रहे थे। ट्रेन मैनेजर रवि और लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिलने के कारण असमंजस की स्थिति बनी रही।  इसके बाद ट्रेन मैनेजर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे और ट्रेन रोकने के संबंध में आधिकारिक जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी बात पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट भड़क गए और उन्होंने डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर हंगामा मच गया और जम्मू जाने वाला बीटीपीएन रैक भी लोहियां स्टेशन पर खड़ा रहा। फिलहाल, मामले की विभागीय जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें