वाहनों की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने या उसे तोड़-मरोड़कर पहचान छिपाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के आदेशों के मुताबिक, टूटी, अस्पष्ट या छेड़छाड़ वाली नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि वाहन चालकों को नंबर प्लेट स्पष्ट और नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना और यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना है।