फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपीआई (एमडीआर) के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते समय पार्टी का झंडा भी जला, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान उस समय असहज स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते समय कांग्रेस का झंडा भी आग की चपेट में आकर जल गया। पुतले को संभालते वक्त हुई इस घटना को कार्यकर्ताओं ने तुरंत संभालने की कोशिश की। प्रदर्शन का आयोजन यूपीआई पर टैक्स बढ़ाने के फैसले और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किया गया था। प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए जाने से भी मौके पर असमंजस की स्थिति बनी। कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी ने यूपीआई टैक्स को ‘मोदी टैक्स’ बताते हुए इसे आम जनता, युवाओं, मध्यम वर्ग और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ बताया। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की और कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब उसी पर टैक्स लगाना सरकार के रुख में विरोधाभास दिखाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें