फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के होटल में 27 वर्षीय महिला कर्मचारी का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर के होटल ओवल हट में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय महिला कर्मचारी शहनाज भट्टी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। जम्मू की रहने वाली शहनाज ने करीब 20 से 25 दिन पहले ही होटल में नौकरी शुरू की थी। सुबह सफाई कर्मचारी ने शव देखकर होटल प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद थाना नंबर-7 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। घटनास्थल से कई डायरियां भी बरामद हुई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस होटल स्टाफ से पूछताछ कर रही है और मृतका के परिवार को सूचना दी जा रही है। फिलहाल, महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें