फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमले का आरोप

जालंधर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने लूट-खोह की वारदातों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 1 सितंबर को रात करीब 1:45 बजे दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, अजीत नगर पहुंचे थे। उनके पास कथित तौर पर दातर था। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट पर मौजूद मेजर सिंह पर हमला कर लूट की कोशिश किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-4 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अजमेर लाल की अगुवाई में जांच अधिकारी संजीव बावा ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस को आरोपी की पहचान मानव उर्फ लोहा पुत्र दीपक कुमार, निवासी अली मोहल्ला, जालंधर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए की गई रेड के दौरान उसने एएसआई संजीव बावा पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की कोशिश की। हमले में एएसआई के हाथ पर चोटें आईं। आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन दौड़ते समय गिरने से उसे भी चोटें आईं। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार, सरकारी कर्मचारी पर कथित हमला और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में की संबंधित धाराओं में अलग मामला दर्ज किया गया है।आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस उसकी अन्य लूट-खोह की वारदातों और उसके साथ जुड़े संभावित अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी 7 सितंबर को हुई और उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी का रिमांड हासिल किया जा रहा है और अन्य बरामदगी अभी बाकी बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मानव उर्फ लोहा के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर-4 और थाना डिवीजन नंबर-7 में कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें 2022, 2024 और 2025 में दर्ज चोरी, मारपीट, धमकी समेत बीएनएस/आईपीसी की विभिन्न धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें