फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में शनिवार को बाघापुराना और धर्मकोट के 22 वार्डों में होगा मतदान, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मोगा में शनिवार, 28 नवंबर को नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के कुल 22 वार्डों में चुनाव होंगे। माननीय राज्य चुनाव आयोग, पंजाब, चंडीगढ़ के निर्देशों के अनुसार नगर परिषद बाघापुराना के वार्ड नंबर 1 से 15 तथा नगर परिषद धर्मकोट के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 7, 9 और 13 में मतदान करवाया जाएगा। सभी वार्डों में सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। इन चुनावों को लेकर दोनों नगर परिषदों में कुल 92 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नगर परिषद बाघापुराना के 15 वार्डों में 62 उम्मीदवार तथा नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों में 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं। चुनाव के मद्देनजर दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें