फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन, हथियारों और ड्रग मनी के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 06:56 PM IST

पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कपूरथला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक .32 बोर कंट्री मेड पिस्टल, 20 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 55 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक बिना नंबरी सफेद रंग की आई-20 कार बरामद की है। 06 सितंबर 2026 को सी.आई.ए. स्टाफ कपूरथला के ए.एस.आई. बलदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी चेकिंग के दौरान दाना मंडी माशूक अली के पास मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक बिना नंबरी सफेद रंग की आई-20 कार को रोककर तलाशी ली। कार सवार दो युवकों—आकाशदीप सिंह और अजय कुमार (दोनों निवासी मोचन के उताड़, थाना गुरु हरसहाय, जिला फिरोजपुर)—के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 5,50,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सुल्तानपुर लोधी में मुकदमा नंबर 192, धारा 21-27-A एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य कार्रवाई में, 06 सितंबर 2026 को ही सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. जसबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि पिंड तलवंडी महमा के पास एक संदिग्ध युवक मौजूद है। पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया, जिसकी पहचान के बाद उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और 5,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला में मुकदमा नंबर 224, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे होने और अन्य बरामदगी होने की पूरी संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें