फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में झपटमारी और चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

सिटी पुलिस ने झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ टकल पुत्र चंदेश्वर, श्रीराम पुत्र बटाऊ मुखिया निवासी सुक्कड़ नहर, फिरोजपुर शहर और लवदीप उर्फ सागर पुत्र ओम प्रकाश निवासी गली नंबर-1, आरएसडी कॉलेज की बैकसाइड, फिरोजपुर शहर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि उक्त तीनों आरोपी राह चलते लोगों से झपटमारी कर मोबाइल फोन और गहने छीनने के अलावा बाइकें चोरी करने के आदी हैं। मुखबिर ने बताया कि तीनों आरोपी चोरी की बाइक पर डेंगू अस्पताल के कंडम क्वार्टरों में छीने हुए मोबाइल फोन और सोने-चांदी के गहने छिपाकर रखे हुए हैं तथा उन्हें आगे बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और बड़ी मात्रा में छीने हुए मोबाइल फोन व सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक बाइक, सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और चांदी के कड़े बरामद हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें