फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बार्डर के खुंदड़ गट्टी के सरकारी स्कूल का बुनियादी ढांचा बेहतर, कच्चा है रास्ता

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव खुंदड़ गट्टी में स्थित सरकारी हाई और प्राइमरी स्कूल में बुनियादी सुविधाएं तो उपलब्ध हैं, लेकिन स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता आज भी कच्चा है। करीब छह दशकों से स्कूल को जाने वाली सड़क पक्की नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गांव निवासी बेअंत सिंह ने बताया कि बारिश होने पर स्कूल को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। कई बार गांवों से आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से स्कूल तक पहुंचाना पड़ता है। खराब रास्ते के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि स्कूल के रास्ते को पक्का करवाने के लिए कई बार जिला प्रशासन और संबंधित हलके के विधायक के समक्ष मांग रखी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से अब तक स्कूल तक पहुंचने वाला रास्ता पक्का नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूल तक जाने वाली सड़क को जल्द पक्का करवाया जाए, ताकि बारिश के मौसम में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें