फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 522 ग्राम हेरोइन समेत तरनतारन का तस्कर गिरफ्तार

पवन कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 09:23 PM IST

फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा विरोधी अभियान के तहत 522 ग्राम हेरोइन समेत एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के गांव राजोके निवासी मोहनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर फरीदकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर एसआई हाकम सिंह के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव कलेर के बस अड्डे के पास पहुंची। वहां शेड के पास एक मोटरसाइकिल खड़ा था और शेड के नीचे बेंच पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल स्टार्ट कर वहां से भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके पास नशीला पदार्थ होने के संदेह में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी की निगरानी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 522 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर उसके बैकवर्ड और फारवर्ड लिंक का पता लगाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें