फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान का फिरोजपुर मंडल में शुभारंभ

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान का थीम ‘स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ रखा गया है। अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ क्लीनलिनेस टारगेट यूनिट में श्रमदान कर अभियान में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों और रेलवे ट्रैक सहित विभिन्न स्थानों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को स्वच्छता तथा कचरा प्रबंधन से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, कला प्रतियोगिताएं और एक्सपोजर विजिट आयोजित होंगे। इसके अलावा कम उपयोग, पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने के साथ प्लास्टिक मुक्त अभियान और ‘कबाड़ से कला’ जैसी गतिविधियां भी होंगी। स्टेशनों और रेलवे परिसरों में नालियों, शौचालयों और अन्य स्थानों की विशेष सफाई के साथ डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें