फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएलएसए की टीम ने खंगाली जमीन, स्टोन क्रशरों का लिया जायजा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 07:09 PM IST

ब्लाक हाजीपुर और तलवाड़ा क्षेत्र में कथित अवैध खनन को लेकर दायर रिट याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सोवार को जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी (डीएलएसए),होशियारपुर की जांच टीम कंडी क्षेत्र के हरियाली से लबरेज हरे भरे शान्त रमणीक पहाड़ियो का सीना बड़ी ही बेरहमी से छलनी विना सरकारी परमिशन के छलनी हो रही खड्डो व पहाड़ी क्षेत्रो का दौरा करने के लिए जांच टीम खनन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची। टीम ने कृषि भूमि में हुई खुदाई से लेकर स्टोन क्रशरों तक का मौके पर निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि पहले की भाँति इस दौरे के दौरान भी जांच के दौरान पुलिस ने मीडिया कर्मियों को टीम से दूर ही रखा गया और उन्हें कवरेज तक नहीं करने दी। एसडीएम मुकेरियां ज्योत्सना सिंह और डीएसपी मुकेरियां कुलवंत सिंह की मौजूदगी में डीएलएसए की टीम ने अपने दूसरे पड़ाव में ब्लाक तलवाड़ा के ढुलाल, वरिंगली,भोल कलोता, अमरोह व अलेरा आदि में लगे स्टोन क्रशरों का काफी गहनता के साथ हर ऐगल को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया। इसके साथ ही कृषि भूमि में की गई खुदाई और खनन गतिविधियों से प्रभावित स्थानों का जायजा लिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें