फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में संत सेन भगत जी की जयंती पर 25 महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें

मोगा में सेन समाज की ओर से संत सेन भगत जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 25 जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें वितरित की गईं। कार्यक्रम में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, कांग्रेस नेता मालविका सूद, अकाली नेता संजीत सिंह सन्नी गिल और नगर निगम की मेयर विनयपाल कौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का लंगर भी लगाया गया और लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से सेन समाज ने महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें