फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में जगह-जगह लगे कूड़े के डंप बने मुसीबत, त्योहारों से पहले स्थायी समाधान की मांग

कोटकपूरा शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के डंप लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले शहरवासियों ने नगर कौंसिल से कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि शहर में रोजाना सफाई तो की जाती है, लेकिन कूड़े के डंप लंबे समय तक भरे रहने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े के निपटारे के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। इससे आसपास गंदगी फैलने के साथ-साथ दुर्गंध की समस्या भी पैदा हो रही है। शहर के प्रमुख स्थानों के अलावा सिविल अस्पताल के आसपास भी कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि अस्पताल के नजदीक इस तरह कूड़ा जमा होना स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। कारोबारी प्रदीप मित्तल और हरिंदर सिंह आहूजा ने नगर कौंसिल से मांग की कि कूड़े की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि त्योहारों के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे। उधर, नगर कौंसिल प्रधान गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग ने कहा कि कूड़े की समस्या को लेकर कौंसिल गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कूड़े के निपटारे के लिए जमीन खरीदने की तैयारी है, लेकिन अभी तक उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि सेकेंडरी प्वाइंटों पर कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर कूड़ा फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें