फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन (रजि. नंबर 44) की ओर से कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन रोष प्रदर्शन और गेट रैली की गई। यूनियन के अध्यक्ष रमेश कुमार (कट्टो) के नेतृत्व में आयोजित इस गेट रैली के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को सरकार और नगर निगम प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आवाज बुलंद की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों और ड्राइवरों सहित नगर निगम के कर्मचारियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों की जायज मांगों का जल्द समाधान किया जाए। समय पर वेतन जारी करने की मांग यूनियन की प्रमुख मांग है कि ग्रुप-डी के नियमित कर्मचारियों, जिनमें सफाई कर्मचारी, सीवरमैन और ड्राइवर शामिल हैं, का वेतन समय पर जारी किया जाए। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों को अक्सर वेतन देरी से मिलता है, जिसके कारण उन्हें परिवार का खर्च चलाने में परेशानी होती है। त्योहारों से पहले कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और डीए बकाया जारी करने की मांग यूनियन ने नगर निगम कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही कर्मचारियों का लंबित डीए तथा डीए का बकाया जल्द जारी करने की मांग की गई। 300 नए कर्मचारियों की भर्ती जल्द पूरी करने की मांग यूनियन ने नगर निगम पठानकोट में 300 नए कांट्रैक्ट कर्मचारियों की भर्ती का मुद्दा भी उठाया। पदाधिकारियों के अनुसार पंजाब सरकार की ओर से 300 नए कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी मिलने के बावजूद काफी समय बीत चुका है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन की ओर से संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके तहत गेट रैली और रोष प्रदर्शन के साथ काम छोड़कर हड़ताल तथा भूख हड़ताल जैसे कदम उठाने की चेतावनी दी गई। इस रैली में यूनियन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार डॉक्टर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीत, उपाध्यक्ष विक्की मलिक, अध्यक्ष रमेश कुमार पप्पू, सुपरवाइजर राजिंदर कुमार, बलदेव राज, साजन, बंटी और राज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। इनके अलावा दिनेश भट्टी, मनोज भट्टी, नरेंद्र लवली, अनिल कुमार, सचिन, रोशन मल्होत्रा, सिरजू (हनी), राजीव कुमार, कुनाल, अक्षय और प्रेस सचिव भारत कुमार मट्टू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ड्राइवर यूनियन की ओर से अध्यक्ष रोहन, उपाध्यक्ष अमित चोपड़ा, रविंदर भट्टी, राजेश कुमार, राज कुमार (राजू), परविंदर सिंह, चांद गिल और मलकीत सिंह सहित अन्य सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया। सीवरमैन यूनियन की ओर से अध्यक्ष राहुल, सचिव जोनी, कैशियर राहुल गिल, पूर्व अध्यक्ष सुनील पोंगा, कामरेड एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य सरवन, तरलोक चंद, रमेश चुटकी, अनिल सहित अन्य कर्मचारियों ने भी रोष प्रदर्शन में भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें