फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वड़िंग बोले- 70 नए चेहरों को मिले टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग बुधवार को फरीदकोट के सादिक पहुंचे, जहां उन्होंने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ढिल्लों के निवास पर जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह बब्बू बराड़ के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राजा वड़िंग ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में कम से कम 70 नए चेहरों को कांग्रेस टिकट देने की वकालत की। वड़िंग ने कहा कि पार्टी को साधारण कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले नेताओं को आगे लाना चाहिए। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि नए चेहरों को मौका देकर भी बड़ी चुनावी जीत हासिल की जा सकती है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, राजा वड़िंग का सादिक दौरा केवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे फरीदकोट जिले में अपने समर्थक खेमे और राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा के बाद राजा वड़िंग की इस सक्रियता से पंजाब कांग्रेस के भीतर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बैठक में उन्होंने विरोधी दलों पर भी निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी मैदान में जुटने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें