फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट की अनाज मंडी में बारिश से धान की फसल भीगी, खरीद प्रबंधों की खुली पोल

फरीदकोट की मुख्य अनाज मंडी में वीरवार दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों की धान की फसल और बोरियां भीग गईं। इससे प्रशासन की ओर से अनाज मंडियों में धान की खरीद के लिए किए गए पुख्ता प्रबंधों के दावों की भी पोल खुल गई। बुधवार रात को भी फरीदकोट क्षेत्र में बारिश हुई थी। इसके बाद वीरवार दोपहर करीब 40 मिनट तक हुई बारिश ने मुख्य अनाज मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल और बोरियों को भिगो दिया। इस मौके पर किसानों ने बताया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लेकर पहुंचे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण उनकी फसल भीग गई। इससे धान में नमी की मात्रा बढ़ गई है। अब उन्हें फसल बेचने के लिए दो से तीन दिन तक और इंतजार करना पड़ सकता है। किसानो का कहना है कि प्रशासन की ओर से मंडियों में धान की खरीद और फसल को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन तिरपालों और अन्य जरूरी प्रबंधों की कमी के कारण बारिश में किसानों की फसल भीग रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ फसल बेचने में देरी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें