फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में बारिश से बदला मौसम, मंडियों से खेतों तक धान की फसल पर संकट के बादल! किसानों की बढ़ी चिंता

फरीदकोट जिले में शनिवार आधी रात से हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे क्षेत्र में ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है। वहीं, बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों के अनुसार, बारिश ऐसे समय में हुई है जब मंडियों में धान की फसल पड़ी है और खेतों में भी बड़ी मात्रा में धान कटाई के लिए तैयार है। मंडियों में खुले में पड़ा धान बारिश से भीगने के कारण प्रभावित हो सकता है। किसानों का कहना है कि भले ही वे मंडी में सूखा धान लेकर पहुंचे हों, लेकिन बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ सकती है, जिससे खरीद के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने कहा कि जब फसल को बारिश की जरूरत थी, उस समय बारिश नहीं हुई, जबकि अब कटाई और खरीद का सीजन चल रहा है तो अचानक बारिश हो रही है। इससे खेतों में तैयार फसल की कटाई भी प्रभावित होने की आशंका है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि मंडियों में खुले में पड़ी फसल को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। साथ ही, बारिश के कारण फसल में बढ़ी नमी को देखते हुए धान की खरीद में किसानों को आवश्यक राहत दी जाए, ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान और अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें