फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में छापेमारी, 100 किलो एक्सपायरी सॉस-मियोनीज नष्ट

खाद्य पदार्थों में मिलावट और एक्सपायरी सामान की बिक्री पर रोक लगाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने सॉस का होलसेल कारोबार करने वाले अरोड़ा के गोदाम पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान गोदाम से करीब 100 किलो एक्सपायरी सॉस और मियोनीज बरामद हुई, जिसे जब्त कर नियमानुसार नष्ट करवा दिया गया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में अलग-अलग किस्म की सॉस और मियोनीज बड़ी मात्रा में एक्सपायरी पाई गई। यह खाद्य सामग्री उपभोग के योग्य नहीं थी। इसे नष्ट करवाने का उद्देश्य ऐसी सामग्री को बाजार में बिकने और लोगों तक पहुंचने से रोकना था। इसके अलावा टीम ने गोदाम से रेड चिली सॉस और तंदूरी मियोनीज के दो सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं। इन्हें सरकारी फूड लैबोरेटरी में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद उसके परिणामों के आधार पर संबंधित कारोबारी के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट-2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को हिदायत दी है कि वे दुकानों और गोदामों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री न रखें और भंडारण, साफ-सफाई तथा गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें