फिरोजपुर आम आदमी पार्टी के नेता सुखराज सिंह गोरा ने कहा कि फिरोजपुर छावनी में आवारा कुत्ते के हमले में घायल हुए दो वर्षीय बच्चे राघव के इलाज का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चे को बेहतर से बेहतर उपचार मुहैया करवाया जाएगा। गोरा ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए सुरक्षित शेल्टर बनाने हेतु सरकार की ओर से ग्रांट जारी की गई है। जल्द ही शेल्टर का निर्माण शुरू करवाकर आवारा कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जाएगी।