फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को आम आदमी पार्टी में शामिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने काली झंडी दिखाने की रणनीति तैयार की है। इस संबंध में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीरा में प्रेसवार्ता कर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोग गैंगस्टरों से परेशान हैं। व्यापारियों और दुकानदारों को फिरौती की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तरनतारन में अकाली दल द्वारा किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया गया था, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी आलोचना की थी। अब रविवार को मुख्यमंत्री खुद जीरा में इसी तरह का काम करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काली झंडियां दिखाकर इसका विरोध करेंगे। राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि एक नौजवान द्वारा झंडा दिखाए जाने पर पुलिस ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवान के कान का पर्दा फट गया और उसके गुप्तांग पर करंट लगाया गया। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें