फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोइंदवाल साहिब में पुलिस मुठभेड़, फिरौती कांडों का आरोपी मन्ना गोली लगने से घायल

तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी ख्वासपुर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मन्ना गोइंदवाल साहिब क्षेत्र में फिरौती के लिए फायरिंग की तीन वारदातों में कथित तौर पर शामिल था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घायल आरोपी से उपचार के बाद पूछताछ की जाएगी। पुलिस फिरौती नेटवर्क, हथियार के स्रोत और अन्य आपराधिक वारदातों में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें