खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-4 के तहत पंजाब के विभिन्न हिस्सों से खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तरनतारन जिले में पहुंच रहे हैं। इसी के तहत अमृतसर से रवाना होकर तरनतारन जिले में प्रवेश करने वाले खिलाड़ियों का जिला खेल अधिकारी की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। तरनतारन जिले की सीमा में पहुंचने पर खिलाड़ियों और खेलों से जुड़े अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला खेल अधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिलाड़ियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की जा रही ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।